Jharkhand Municipal Election 2026: मेयर पदों के लिए आरक्षण सूची जारी, जानें सीट का क्या है स्टेटस?

मेयर पद के लिए आरक्षण

​रांची: झारखंड सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव 2026 की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 8 जनवरी 2026 को जारी और 9 जनवरी को गजट में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, राज्य के विभिन्न नगर निगमों के मेयर पदों और वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

ये भी पढ़े:- Jharkhand Mayor Seat Reservation : झारखंड नगर निगम चुनाव – मेयर आरक्षण पर सस्पेंस बरकरार

​अधिसूचना के मुताबिक, रांची नगर निगम के मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य महत्वपूर्ण निकायों जैसे धनबाद और चास नगर निगम को सामान्य श्रेणी (General) के अंतर्गत रखा गया है, वही आदित्यपुर को अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य के लिए आरक्षित किया गया है।जिससे यहां चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है।

​आयोग ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के प्रावधानों के तहत वार्डवार आरक्षण की सूची भी साझा की है। इसके तहत चास नगर निगम का वार्ड संख्या XIV अनुसूचित जाति (SC) के लिए, जबकि रांची नगर निगम का वार्ड संख्या XX अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है। जमशेदपुर के पास स्थित आदित्यपुर नगर निगम के लिए भी आरक्षण के विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं।

​चुनाव आयोग इस महीने के अंत तक चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है, और मतदान फरवरी या मार्च 2026 में होने की संभावना है।

http://Jharkhand Municipal Corporation News: नगर निगम चुनाव: मेयर पद के आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने दाखिल नहीं किया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”