झारखंड स्टेट गोल्ड कप राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 11 से 13 दिसंबर तक, गोमो में होगी आयोजित

Chaibasa :- झारखंड स्टेट गोल्ड कप राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 11 से 13 दिसंबर तक गोमो में आयोजित की जा रही है. जिसके लिए पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां के कबड्डी टीम लेकर कोल्हान प्रभारी श्यामल दास एवं राष्ट्रीय कोच अनु पूर्ति के नेतृत्व में 10 दिसम्बर को गोमो के लिए रवाना होंगे.

 

बालक वर्ग में कृष्णा बारी, राहुल गोप, लखींद्र गणेश, भान सिंह, दिशु सुजीत मोहाली, विकास मछुआ, दशरथ कुमार गोप, बुधराम, देवाशीष, अशोक सिरका एवं बालिका वर्ग में सरस्वती सकीना, कंचन लागुरी, सीमा कुमारी, स्मिता, सुखमारो, निकिता बारी, जयंती देवगम, तुलसी बानरा, हीरामणी, ललिता कंचन एवं टीम मैनेजर के लिए राजेश कुमार शामिल है. इस अवसर पर जिला स्कूल के प्रिंसिपल बसंत महतो, खेल प्रभारी प्रदीप कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु