श्यामल दास को झारखंड स्टेट कबड्डी एसोसिएशन ने बनाया कोल्हान प्रभारी, करेंगे कबड्डी का विकास

Chaibasa:- झारखंड स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार के निर्देशानुसार पश्चिम सिंहभूम के श्यामल दास को कोल्हान प्रभारी बनाया गया. श्यामल दास 6 साल के कबड्डी खेल में विकास कार्य को देखते हुए पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां का जिम्मेवारी दी गई है.

 

राज्य के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हमें आशा नहीं पूरा विश्वास है कि श्यामल दास को कोल्हान प्रभारी बनाने से तीनों जिला में कबड्डी का विकास करेंगे आने वाले दिनों में कई कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेगी. कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाऐगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *