जुगसलाई: अपराधियों ने पहले युवक को मारी गोली, फिर अस्पताल पहुंचाकर हो गये फरार

बलदेव बस्ती की घटना, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

Jamshedpur : बदमाशों ने जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती के करण को गोली मार दी. गोली उसके सिर में लगी है. करण को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. करण की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना रविवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक, गोली मारने के बाद अपराधियों ने ही उसे टीएमएच पहुंचाया और वहां से फरार हो गए. करण पीएनएम मॉल में काम करता है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur Firing Update: राजद नेता के भाई को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कार सवार तीन युवकों ने बरसाई थी गोलियां,देखे घटना का CCTV VIDEO

अस्पताल में परिजन

विवाद के बाद मारपीट, फिर चला दी गोली

करण बलदेव बस्ती स्थित अपने घर के बाहर पानी भर रहा था. इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाइक से आए और उससे कहा कि प्रह्लाद के घर चलना है. प्रह्लाद के घर जाने के बाद किसी पुराने विवाद की वजह से युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर करण के सिर में गोली मार दी. सूचना है कि घटना के बाद गोली मारने वाले युवक ही करण को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल ले गये. फिर सभी वहां से फरार हो गए. सूचना मिलने पर जुगसलाई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें : http://जमशेदपुर : जेएनएससी का विरोध करने पर व्यापारियों को अपराधियों की तरह पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *