सीएसआईआर-एनएमएल में BTTD-2026 का शुभारंभ, देशभर के 150 से अधिक छात्र और विशेषज्ञ हुए शामिल

BTTD-2026

जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में भारतीय धातु संस्थान (IIM) जमशेदपुर चैप्टर, टाटा स्टील लिमिटेड और एनआईटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की छात्र संगोष्ठी “बिहाइंड द टीचर्स डेस्क (BTTD-2026)” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय संगोष्ठी 17 से 19 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

महत्त्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग हेतु अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम का सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर दौरा

BTTD-2026

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं संगोष्ठी स्मारिका का विमोचन कर किया। इस अवसर पर आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अतनु रंजन पाल, BTTD-2026 के अध्यक्ष डॉ. चिरदीप घोष तथा संयोजक डॉ. ललित कुमार मीणा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

BTTD-2026

विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योग और अनुसंधान जगत से जुड़ने का अवसर

संगोष्ठी का उद्देश्य धातुकर्म एवं सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उद्योग, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों तथा शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। प्रतिभागियों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने, नवीन तकनीकों को समझने तथा ज्ञान-विनिमय का अवसर मिलेगा।

BTTD-2026

104 शोध-पत्रों का होगा प्रस्तुतीकरण

संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. चिरदीप घोष ने बताया कि इस वर्ष देशभर के लगभग 40 इंजीनियरिंग संस्थानों से 150 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान सात प्रमुख तकनीकी विषयों पर 104 शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण तीन समानांतर सत्रों में किया जाएगा।

विकसित भारत-2047 में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्य अतिथि डॉ. संदीप घोष चौधरी ने अपने संबोधन में धातुओं, सामग्रियों और खनिजों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी।

तकनीकी सत्रों के साथ रोचक प्रतियोगिताएं भी

BTTD-2026 के दौरान मेटालर्जिकल क्विज, मेटा-रियल क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा औद्योगिक भ्रमण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही उद्योग जगत के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा चार प्रमुख कीनोट व्याख्यान भी दिए जाएंगे।

यह संगोष्ठी विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों के बीच ज्ञान-विनिमय, नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
Adityapur: आरएंडडी लैब-इंडस्ट्री सिनर्जी: सीएसआईआर-एनएमएल (NML) और आदित्यपुर के उद्यमियों ने भविष्य की राह की साझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *