Adityapur Karam Festival:आदित्यपुर में करम महोत्सव 7 सितंबर को, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक झलकियां का होगा अद्भुत प्रदर्शन:लालटू महतो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित

आदित्यपुर। कुड़मी समाज की परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से कुड़मी सेना (टोटेमिक) द्वारा आगामी 7 सितंबर को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Adityapur Karam Mahotsav: झारखंडी संस्कृति- परंपरा का प्रतीक है करम महोत्सव: चंपई सोरेन, रिमझिम बारिश के बीच विशाल करम महोत्सव में जुटी भीड़

कुड़मी सेना (टोटेमिक) के अध्यक्ष लालटू महतो ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग आमंत्रित किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद जोबा मांझी, विधायक ममता देवी, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती और विधायक मंगल कालिंदी शामिल हैं। इनके अलावा अन्य कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।

लालटू महतो ने कहा कि करम महोत्सव न केवल कुड़मी समाज का प्रमुख त्योहार है बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रतीक भी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर अपनी परंपराओं को जीवित रखते हैं।

इस महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कुड़मी समाज की यह सांस्कृतिक धरोहर हर वर्ष पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाती है, जिसमें समाज के लोग अपनी परंपरागत लोकनृत्यों और लोकगीतों की प्रस्तुति देते हैं। इस वर्ष भी महोत्सव में बूढ़ी गाड़ी नाच, नाटुआ नाच, झुमूर नाच और पाँता नाच जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी, जो समाज की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाएंगी।कुड़मी सेना का कहना है कि यह आयोजन समाज के युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। इस तरह के महोत्सव न केवल परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का भी परिचय कराते हैं।

प्रेस वार्ता में संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। इनमें शर्मिला महतो, लक्ष्मण महतो, नारायण महतो, शारद महतो, चंदन महतो, विकास महतो, मंगल महतो, पंचानन महतो, संजय महतो, लुलु महतो और रवि महतो शामिल रहे। सभी ने मिलकर लोगों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

http://Adityapur – Laltu Mahto in Asam: असम में गरजे लालटू महतो, कुड़मी सम्मेलन में हक और अधिकार की उठाई जोरदार मांग