ग्रामीण आवश्यक कागजात रखें तैयार, जल्द ही सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Hatgamhariya:- हाटगम्हारिया प्रखण्ड के कुशमुण्डा पंचायत के नवनिर्वाचित गांव की सरकार के सदस्यों स्थानीय जनता ने सोमवार को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। ग्राम पंचायत सदस्यों से लेकर जिला परिषद सदस्य प्रमीला पिंगुवा, मुखिया रानी मेलगाँडी आदि को पंचायत भवन कुशमुण्डा में सामुहिक रुप से एक सादे समारोह में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रमीला पिंगुवा ने कहा कि अभी तो वे नये नये बने हैं। प्रखण्ड की जनता से उन्होने आग्रह किया कि सभी लोग अपनी आवश्यक कागजात आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, पैन कार्ड आदि तैयार रखें। जैसे ही जिला स्तरीय कोई लाभकारी योजना स्वीकृत होगा, वैसे ही योजनाओं को आप सबों तक धरातल में पहूँचाने का प्रयास करुँगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत