Kharsawan murderer arrested: नशेड़ी के पीटने पर की थी हत्या, गला दबाकर पत्थर से कुचल कर ली थी जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के खरसावां पुलिस ने 31 मार्च को रायडीह पुलिया के पास से बरामद परमेश्वर सरदार (45 वर्ष) के शव मिलने के मामले कि गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में इस बात का खुलासा हुआ है कि मृत परमेश्वर सरदार की हत्या कर शव को रायडीह पुलिया के पास फेंक दिया गया था.पुलिस ने मामले के अनुसंधान में हत्या आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा ने बताया कि रायडीह पुलिया के पास से सड़ा -गला शव पुलिस ने बरामद किया था. जांच के क्रम में शव की पहचान बाघरायडीह के परमेश्वर सरदार के रूप में की गई थी. इधर मृतक की पत्नी सरदारिन द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ किया. जहां घटनास्थल से खून लगा कपड़ा और मिट्टी अनुसंधान के लिए भेजा गया. जिसमें हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इधर पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. जिसमें कांड के अप्राथमिक अभियुक्त हत्यारोपी धातकीडीह निवासी रवि मछुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस जांच के क्रम में हत्यारोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी
मृतक ने नशे में गाली देकर आरोपी की थी मारपीट
हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि हत्या आरोपी रवि मछुआ सांतारी गांव से  सेंट्रिंग का काम कर वापस लौट रहा था. इस बीच जुम्बडीह हाट में मृतक परमेश्वर सरदार नशे में आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था. वहां से गुजर रहे आरोपी ने उसे रोका जिस पर मृतक ने उसके साथ मारपीट की. इसी खुन्नस में आरोपी रवि मछुआ ने पहले मृतक के गले को पैरों तले रौंद डाला. बाद में पत्थर से कुचलकर रायडीह पुल के पास शव को फेंक दिया था. वही मौके पर मौजूद मृतक के दो दोस्तों द्वारा मारपीट किए जाने से रोका भी गया था. लेकिन आवेश में वह नहीं रुका और हत्याकांड को अंजाम दे डाला. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया है. इधर आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया जिसमें कांड अनुसंधानकर्ता एस आई लव कुमार चौधरी के साथ सैट और खरसावां थाना के पुलिस बल शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु