सरायकेला: मेटालसा कंपनी के बस ने बाईक सवार को मारी ठोकर, दो युवक गंभीर

Gamhariya: कांड्रा थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मार्ग पर पिंड्राबेड़ा के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बस (संख्या- जेएच 05एएम/3259) द्वारा एक बाइक संख्या (जेएच05सीवाई/ 7839) में ठोकर मार दिए जाने के कारण बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
उक्त दुर्घटना में बाइक बस के नीचे फंस गई जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ठोकर मारने के बाद बाइक को करीब 50 फ़ीट दूर ले जाकर चालक बस को रोक कर फरार हो गया। बताया जाता है कि बस कोलाबीरा स्थित मेटल्सा कंपनी से छुट्टी के बाद कंपनी के कर्मचारियों को जमशेदपुर छोड़ने जा रहा था। बाइक सवार भी कांड्रा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में बस ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *