सरायकेला: 74 वे गणतंत्र दिवस पर मंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में फहराया तिरंगा, राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं

Saraikela: सरायकेला जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के के मुख्य कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी और राज्य वासियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
चंपई सोरेन ,मंत्री
झंडोत्तोलन कार्यक्रम से पूर्व मंत्री चंपई सोरेन ने परेड का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी. मौके पर जिले के सभी प्रमुख विभागों द्वारा रंगारंग और आकर्षक झांकियां निकाली गई. जिसमें जिला कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई झांकी पूरे कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने जिले वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ भारत को संवैधनिक अधिकार प्राप्त हुआ जिस की गाथा आज पूरा विश्व गा रहा है। मौके पर मंत्री चंपई सोरेन के साथ जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे.
विज्ञापन
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *