Murder in Sonua: सोनुआ में धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंका, वारदात की जगह से बाइक व शराब की बोतल मिली

Chakardharpur. सोनुआ थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले के ज़ख्म के निशान मिले हैं. मृतक युवक की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र महुलडिहा गांव निवासी टीनू महतो के रूप में हुई है. कारगिल पुलिया के समीप गोलासाई मुख्य सड़क बैधमारा गांव के पास रेलवे लाईन के किनारे घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गयी है. साथ ही शव के पास से शराब की बोतल भी मिली है.

फिलहाल पुलिस शव की बरामदगी कर घटना की छानबीन में जुटी है. दरअसल, शुक्रवार की सुबह चक्रधरपुर और सोनुआ के बीच बैधमारा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे शव बरामद किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है.

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह