Chaibasa News : राष्ट्रीय कृषक मत्स्य दिवस का हुआ आयोजन, मत्स्य कृषकों के बीच हुआ परिसंपत्ति

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला मत्स्य कार्यालय में राष्ट्रीय कृषक मत्स्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन के कर कमलों से किया गया। मौके पर मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा मत्स्य पालन से संबंधित सफलता की कहानियों को भी सुना गया मौके पर उपस्थित कृषक मित्रों को मत्स्य पालन से संबंधित लाभ के बारे में विस्तृत में जानकारी भी दिया गया।

कार्यक्रम में परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। जिसमें मां मनसा मत्स्य पालक समिति को 4 लाख 80 हज़ार का चेक जलाशय में मछली पालन हेतु दिया गया। संजय नायक नामक लाभुक को 45000 का चेक मोटरसाइकिल आइस बॉक्स खरीदने हेतु दिया गया। जगन्नाथपुर मत्स्य पालक समिति को बेहतर कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही साथ मत्स्य कृषकों को बीच स्वीकृति पत्र, जाल, स्पोंज, फीड का भी वितरण किया गया।

बता दें कि आज देश भर में राष्ट्रीय कृषक मत्स्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन ही डॉ० हीरालाल चौधरी के द्वारा कृत्रिम प्रजनन को विकसित किया गया था। जिस आलोक में देशभर में आज के दिन राष्ट्रीय कृषक मत्स्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप निर्देशक आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी,सहित कृषि और मत्स्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *