9 मार्च का आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रधान जिला जज ने विभिन्न की आवश्यक बैठक

 

 

 

Chaibasa :- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियां आरंभ हो गई है।

इसी क्रम में प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने श्रम अधीक्षकों (राज्य और केंद्र), उत्पाद विभाग (एक्साइज) सहित वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन पर चर्चा की। इस दौरान प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

 

जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आगामी माह 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा संबंधित विवाद, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित अन्य सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन