Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - East Singhbhum - National Security Conference : 15 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया टाटा स्टील को, एफएएमडी को प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में मिला कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार
East Singhbhum

National Security Conference : 15 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया टाटा स्टील को, एफएएमडी को प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में मिला कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

By The News24 Live19/12/2024Updated:19/12/2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 20241219 wa00625776020670969918552
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Bhuvneshvar (भुवनेश्वर): टाटा स्टील के फेरो एलॉय प्लांट्स (एफएपी), आयरन, मैंगनीज और क्रोमाइट माइंस को नेशनल सेफ्टी कॉन्क्लेव – 2024 में प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज (आईक्यूईएमएस) द्वारा शहर के एक होटल में किया गया. इन प्लांट्स और माइंस को यह पुरस्कार वर्ष 2023 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है.

img 20241219 wa00625776020670969918552

टाटा स्टील की फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित एफएपी अथागढ़ और एफएपी जाजपुर को प्लेटिनम श्रेणी में सम्मानित किया गया. जबकि एफएपी बामनीपाल और एफएपी जाजपुर ने गोल्ड श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया. इसी तरह जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस को प्लेटिनम श्रेणी में और सरुआबिल क्रोमाइट माइंस को गोल्ड श्रेणी में पुरस्कृत किया गया. यह सम्मान इन प्लांट्स और माइंस को उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों और संचालन में श्रेष्ठता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया.

img 20241219 wa00611676742909567363825

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर किंगडम ऑफ लेसोथो की उच्चायुक्त, महामहिम लेबोहांग वेलेंटाइन मोचाबा भी उपस्थित रहीं.

यह पुरस्कार टाटा स्टील के विभिन्न सुरक्षा और ऑपरेशन हेड को प्रदान किया गया. जिनमें ठाकुर अजय कुमार विश्वंभरनाथ (हेड, सेफ्टी – माइंस), किशोर बरन मैती (हेड, सेफ्टी – एफएपी और स्टेनलेस स्टील प्लांट्स), सरबेश्वर नायक (हेड, एफएपी अथागढ़), जगदीश पाढ़ी (एरिया मैनेजर, सेफ्टी – जाजपुर और बिशनुपुर),  सप्तर्षि दत्ता (एरिया मैनेजर – माइनिंग, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस), अंकित शर्मा (सीनियर मैनेजर, सेफ्टी – खोंदबोंद) और श्री निरंजन कुमार (सीनियर एरिया मैनेजर – एक्सकेवेशन, सरुआबिल क्रोमाइट माइंस) शामिल थे.

सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज(एफएएमडी) पंकज सतीजा ने कहा कि हम हमेशा से अपने परिसर में सभी के लिए, चाहे वे नियमित कर्मचारी हों या अनुबंधित कर्मी, एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने में विश्वास करते हैं. ये पुरस्कार न केवल हमारे प्रयासों की सराहना है, बल्कि हम सभी को सुरक्षा, स्वास्थ्य और हमारे लोगों की भलाई के लिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की जिम्मेदारी भी सौंपते हैं.

सुरक्षा टाटा स्टील के लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और कंपनी अपने संचालन के हर पहलू में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह इस्पात क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एक मजबूत सुरक्षा ढांचे का उदाहरण प्रस्तुत करती है. जो अपने कर्मचारियों की भलाई को सर्वोपरि रखती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#jamshespur news #national security conference jamshedpur jharkhand jharkhand news tata steel
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d