नक्सलियों ने लगाए थे आइईडी, चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबा में आईईडी विस्फोट हुआ है. आइईडी विस्फोट के चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया है. नक्सलियों द्वारा पूर्व के दिनों में लगाए गए आईईडी ब्लास्ट होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने की है.

IED BLAST IN SARANDA : नक्सलियों ने किया आइईडी विस्फोट, जवान हुआ घायल

बता दें कि नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व के दिनों में जंगलों में आइईडी लगा रखा था. बलिबा जंगल गांव में रहने वाले ग्रामीण अपने जीवनयापन के लिए जंगल के ही भरोसे रहते हैं. ग्रामीण अक्सर जंगल में साल के पत्ते व जलावन की लकड़ियां चुनने जाते हैं. इसी क्रम में एक ग्रामीण चपेट में आ गया. आईईडी विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान वहां पहुंचे और ग्रामीण को इलाज के लिए मनोहरपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया. जंहा ग्रामीण का इलाज चल है.

http://Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जवानों 6 तीर IED किया बरामद, किया नष्ट

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति