चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम लेमसाडीह एवं बामियाबुरू के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बना कर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 I.E.D बरामद किया है. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.
बता दें कि पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम लेमसाडीह एवं बामियाबुरू के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक 5 किलो की आईईडी (I.E.D) बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
बरामदगी :-
1. 05 KG का 01 I.E.D.

