जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरन गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur (जमशेदपुर) : जमशेदपुर: शहर में रंगदारी वसूली के नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोलमुरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरन चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

Three accused arrested :कांड्रा पुलिस ने चोरी मामले में शामिल तीन आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरन चौधरी अपने साथी देवेंद्र सिंह उर्फ आई लव पंजाब के साथ मिलकर लंबे समय से व्यापारियों और ठेकेदारों को धमकाकर रंगदारी वसूली का काम कर रहा था। हाल के दिनों में दोनों ने जमशेदपुर के कई इलाकों में लोगों को फोन पर धमकी देकर पैसे की मांग की थी।

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र में छापेमारी की और पूरन को धर दबोचा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ‘आई लव पंजाब’ के इशारे पर काम करता था और उसे हथियार वही उपलब्ध कराता था।

हालांकि, ‘आई लव पंजाब’ अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूरन के खिलाफ झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पूरन को कुछ महीने पहले राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने फिर से अपने पुराने आपराधिक नेटवर्क को सक्रिय कर लिया। बताया जा रहा है कि पूरन शहर में रंगदारी वसूली के काम को आगे बढ़ाने में ‘आई लव पंजाब’ की मदद कर रहा था।

गौरतलब है कि पूरन चौधरी चर्चित हरप्रीत हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

http://जमशेदपुर : हथियार व कारतूस के साथ अपराधकर्मी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत