Chaibasa (चाईबासा) : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आज चाईबासा स्थित भाजपा कार्यालय में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्षों की पूर्णता पर एक विचार संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल की भयावह सच्चाइयों, लोकतंत्र पर हुए कुठाराघात और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया।
