कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के कांग्रेस भवन पहुंचने पर कांग्रेसियों में हर्ष, गर्मजोशी से किया मंत्री बादल पत्रलेख का स्वागत

Chaibasa :- जिला पश्चिमी सिंहभूम तथा सिमडेगा के विभागीय समीक्षा बैठक में चाईबासा आगमन पर मंगलवार को कृषि सह प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी, सिमडेगा विधायक भूषण बाडा का स्वागत कांग्रेस भवन चाईबासा में किया गया.

 

कांग्रेस भवन पहुंचने पर कांग्रेसजनों के द्वारा सभी माननीयों का फूल माला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया. मंत्री बादल पत्रलेख के चाईबासा कांग्रेस भवन आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं हर्ष है. मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या और क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए एवं समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की बात कही.

कांग्रेस भवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पूनम हेंम्ब्रम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नितिमा बोदरा बारी, उपाध्यक्ष सरस्वती दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार रजक, जितेंद्र नाथ ओझा, शंकर बिरुली, त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, सुनीत शर्मा, राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, मोहन हेंब्रोम,सुरेश सवैंया, पिछड़ी जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत यादव , नगर उपाध्यक्ष रवि कश्यप, गुरु चरण सोनकर, अनूप करण, काजल गोराई, रितेश तामसोय एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु