गम्हरिया: ऊर्जा दिवस पर एक दिवसीय मेले का आयोजन कल, बिजली समस्याओं का होगा “ऑन द स्पॉट” निपटारा

Adityapur: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली संबंधित समस्याओं का निष्पादन करने के उद्देश्य से एक दिवसीय ऊर्जा मेला का आयोजन 21 जनवरी शनिवार को गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में किया जा रहा है।

बिजली से जुड़ी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा करने के उद्देश्य से ऊर्जा मेले में उपभोक्ताओं के मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. जिसमें विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कनेक्शन, बिलिंग के अलावा झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विद्युत संबंधित योजनाओं की भी जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी. इस बात की जानकारी विद्युत अवर प्रमंडल आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद और एसडीओ संजय महतो ने दी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *