पटेल संघ की हुई बैठक, सत्र 2023-2026 के लिए नई कमेटी गठित रामप्रसाद अध्यक्ष और रामसहाय प्रसाद सचिव चुने गए

Chaibasa :- पटेल सेवा संघ की एक बैठक गांधी टोला स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने की. इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से नए सत्र 2023 26 के लिए चुनाव कराया गया. बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार ने नए अध्यक्ष के रूप में राम वृक्ष प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन रामानुज कुमार सिंह ने की. इसके पश्चात बैठक में उपस्थित पटेल सेवा संघ के सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की.

इसके साथ ही सर्वसम्मति से रामवृक्ष प्रसाद को नया पटेल संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसी तरह सचिव पद पर रामसहाय प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं संरक्षक मुन्ना प्रसाद सुनील प्रसाद राम अनुज कुमार सिंह राजेश प्रसाद जगत प्रसाद को चुना गया. जबकि पटेल संघ का उप सचिव संतोष कुमार, उपाध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद एवं अनिल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, सलाहकार देवेश कुमार और जितेंद्र कुमार सिन्हा को चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य दूधेश्वर सिंह अमित राज रंजन शंकर कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार को बनाया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु