आदित्यपुर: RAF ने निकाला फ्लैग मार्च

ADITYAPUR: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF)द्वारा शांति व्यवस्था बहाल रखने और आगामी 26 जनवरी के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें 50 से भी अधिक रैफ जवान शामिल हुए।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर रैफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से कमांडेंट प्रवीण कुमार शामिल रहे। 50 से भी अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में रैफ के साथ आदित्यपुर पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *