Ranchi BJYM Confrence: रांची में असम के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने किया ज़ोरदार स्वागत

Adityapur: रांची के कार्निवल हॉल मे आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन में बाद झारखंड प्रदेश के तमाम ज़िले के नव नियुक्त अध्यक्षों के साथ सरायकेला जिला के जिला अध्यक्ष अनुराग जयसवाल अन्य पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े:Saraikela BJYM Har Ghar Tiranga: “हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा” के साथ भारतीय स्वाधीनता दिवस मनाने भाजयुमो के कार्यक्रम की तैयार शुरू

असम के मुख्यमंत्री का स्वागत करते अनुराग जायसवाल व आनंद झा गांधी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह
असम के मुख्यमंत्री सह विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी भी इस सम्मेलन में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा 23 अगस्त को होने वाली युवा आक्रोश रैली के तैयारी के लिए पर देश के तमाम पदाधिकारियों के साथ घूमने में निमित्त चर्चा किया एवं आयोजित योजना सम्मेलन कार्यक्रम इनके श्रेष्ठ नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी , केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर , नेता प्रतिपक्ष अमर बउरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, पार्टी विधायक, ज़िला अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला खरसावां के भाजपा ज़िला अध्यक्ष उदय सिंह देव जी , भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मोहाली जी के उपस्थिति में भाजयुमो नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष अनुराग जयसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो के सभी निवर्तनों ज़िला पदाधिकारी एवम् मण्डल अध्यक्ष शामिल हुए एवं सभी पदाधिकारियों ने हिमंत विस्वा शर्मा के साथ बाबूलाल मरांडी जी का आपका भी संयुक्त रूप से पुष्प माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दीपक मांझी ,आकाश महतो, दीपक देव महतो,आनंद झा गांधी, मनोरंजन महतो, दीपक सिंह, राकेश सिंह चंदेल, अमितेश सिंह ,सानू सिंह ,रितेश सिंह, अनिकेत तिवारी, महेंद्र चौधरी अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *