टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स में गणतंत्र दिवस पर सीनियर जनरल मैनेजर सीएम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Gamhariya: गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स कंपनी परिसर में 74 वे गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर सीएस वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण करते हुए सलामी दी।

कंपनी परिसर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मौके पर सीनियर जनरल मैनेजर सीएम वर्मा ने कंपनी सुरक्षाकर्मियों द्वारा निकाले गए परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी दी। इस मौके पर इन्होंने कंपनी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में जन-जन की भूमिका निभाए जाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के उपरांत सिक्योरिटी एवं फायर कर्मियों द्वारा मनाए जा रहे रोड सेफ्टी मंथ के उपलक्ष्य पर सेफ्टी परेड भी निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, सीनियर डिविजनल हेड सिक्योरिटी एवं फायर केशव कुमार, सिक्योरिटी अधिकारी भूपेश्वर पाठक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *