Adityapur Rjd Mashal Julus :श्रमिक संगठनों के भारत बंद के समर्थन में राजद ने निकाला मशाल जुलूस

Adityapur:श्रमिक संगठनों के द्वारा 17 सूत्री माँगों को लेकर कल 9 जुलाई को घोषित भारत बन्द का राजद, कोल्हान ने समर्थन करते हुए पूर्व संध्या पर आदित्यपुर में मसाल जुलूस निकाला।

ये भी पढ़े:- Adityapur Rjd support Bharat Bandh:श्रमिक संगठनों के भारत बंद को पूर्ण समर्थन देगा राजद, बन्द को सफल बनाएं कार्यकर्ताः जर्नादन- बिरेन्द्र

आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर राजद द्वारा बंदी के पूर्व संध्या पर एकजुट होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई, जिसके बाद मशाल जुलूस निकाला गया, जो आदित्यपुर आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब चौक होते हुए वापस आकाशवाणी चौक पर समाप्त हुआ। जिसके बाद एक नुक्कड़ सभा का आयोजन कर विपक्षी दलों समेत तमाम ट्रेड यूनियन के आह्वान पर घोषित बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया गया।प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार एवं जिला अध्यक्ष     बैजू कुमार के नेतृत्व में मशाल जुलूस आयोजित हुआ। राष्ट्रीय जनता दल ने इस मशाल जुलूस के माध्यम से केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, नौकरी छीनती निजीकरण नीति, एवं श्रम कानूनों में श्रमिक-विरोधी बदलावों का विरोध किया।इस मशाल जुलूस में कई प्रमुख श्रमिक संगठनों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें पीएनवीएस (श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी समिति) के अध्यक्ष  रामचंद्र पासवान, महासचिव प्रमोद गुप्ता, इंटक के ज़िला अध्यक्ष केपी तिवारी, प्रदेश सचिव जगदीश चौबे ने भी इस जुलूस में भाग लिया और भारत बंद का  समर्थन किया।मशाल जुलूस में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे, जिनमें मुख़्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव,डी. एन. सिंह, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव,प्रदेश सचिव राजेश कुमार , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह,श्याम सुंदर सिंह यादव,बिंदेश्वरी सिंह जिलाध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ, शंभू राय राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह, रविन्द्र प्रसाद, प्रसनजीत कौशल, कोल्हान मजदूर कार्यकारी अध्यक्ष बसंत प्रशांत, राजकुमार महतो, शशिकांत पांडे, सुजीत कुमार, उमेश प्रजापति, चंदेश्वरी यादव, शिवा कुमार आदि मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत