बड़ाजामदा में डकैती: पांच हथियारबंद अपराधियों ने परिवार को बंधक बनाकर ढाई लाख और सोने के जेवर लूटे

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में सोमवार की आधी रात पांच हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास स्थित अनिल चौरसिया के घर की है, जहां अपराधी बंदूक की नोक पर परिजनों को बंधक बनाकर घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद, एक सोने की चैन और एक सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए।

राजनगर में फिर चली गोलियां : डिजिटल दुकान से 60 हजार की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित अनिल चौरसिया ने बुधवार को बड़ाजामदा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर व आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि डकैतों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के संदिग्ध स्थलों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने दावा करते हुए कि जल्द ही इस वारदात में शामिल सभी अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे। वहीं, अचानक हुई इस घटना से बड़ाजामदा क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय लोग पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

http://Loot In Church : सिमडेगा में नकाबपोश बदमाशों ने कैथोलिक पादरियों पर हमला कर चर्च से 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूटी