रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने शुरू की ‘Women on Wheel’ परियोजना, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क टोटो ड्राइविंग प्रशिक्षण

चाईबासा में Women on Wheel परियोजना के शुभारंभ पर टोटो को हरी झंडी दिखाते रोटरी क्लब के सदस्य

चाईबासा, 23 अगस्त 2026: महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने ‘Women on Wheel’ परियोजना की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क टोटो (ई-रिक्शा) ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

परियोजना का शुभारंभ रविवार को विकास भवन, प्रधान डाकघर, चाईबासा से किया गया। इस दौरान सात टोटो पर परियोजना के बैनर लगाए गए और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को भी परियोजना के उद्देश्य और प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।

चाईबासा में Women on Wheel परियोजना के शुभारंभ पर टोटो को हरी झंडी दिखाते रोटरी क्लब के सदस्य

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने बताया कि प्रशिक्षण केवल टोटो चलाने तक सीमित नहीं रहेगा। महिलाओं को सड़क सुरक्षा, यात्रियों के साथ व्यवहार, डिजिटल भुगतान, वाहन की सामान्य देखभाल और स्वरोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं में ड्राइविंग कौशल के साथ आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद रोजगार या स्वरोजगार के नए विकल्प तलाश सकें।

परियोजना की जिला चेयरमैन रोटेरियन डॉ. वीणा मूंधड़ा और क्लब चेयरमैन रोटेरियन अंजू राठौड़ हैं।

डॉ. वीणा मूंधड़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करना भी है। ‘Women on Wheel’ इसी सोच के साथ शुरू की गई पहल है, जो जरूरतमंद महिलाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता खोल सकती है।

चाईबासा में Women on Wheel परियोजना के शुभारंभ पर टोटो को हरी झंडी दिखाते रोटरी क्लब के सदस्य

रोटेरियन अंजू राठौड़ ने कहा कि परियोजना महिलाओं को नया कौशल सीखने और सम्मानजनक स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगी। उन्होंने अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरभ प्रसाद सहित क्लब के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण: इच्छुक महिलाएं 9572818161 या 9934510364 पर संपर्क कर जानकारी एवं पंजीकरण करा सकती हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *