Saeaikela -Chandil MURDER: पति ने पत्नी और बच्चे की जहर देकर दी हत्या, हुआ फरार

CHANDIL:सरायकेला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चौका थाना क्षेत्र के कुरली गांव में रोहित महतो नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ढाई साल के बच्चे की हत्या जहर देकर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया हैं।

घर में पत्नी की पड़ी लाश

ग्रामीणों ने बताया आपसी विवाद को कारण

ग्रामीणों के अनुसार, रोहित महतो की शादी 2021 में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। ग्रामीणों का अनुमान है कि कल भी किसी विवाद के कारण आरोपी ने क्रोध में आकर पत्नी बच्चे जहर दे दिया हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद घर के बाहर जमा हुए लोग

घर पर केवल वृद्ध पिता मौजूद


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चौक थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि घर में केवल फरार आरोपी रोहित महतो के ब्रिज पिता मौजूद हैं जिन्होंने पुलिस को बताया कि वह रात में भोजन के बाद अपने कमरे में सो रहे थे सुबह इसकी जानकारी उन्हें मिली।इधर इस घटना से गांव में गम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!