Sanjay Yadav Mother Shradh: श्रम मंत्री संजय यादव की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हेमंत सोरेन, बिहार-झारखंड के दिग्गजों का बांका में जमावड़ा, पुरेद्र ने की अगुवाई

बिहार के बांका जिले के अंतर्गत आने वाला बड़ी ढाका गांव शनिवार को झारखंड सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय यादव की माता, स्वर्गीय प्राणवती देवी का श्राद्धकर्म सम्पन्न हुआ। इस मौक़े पर बिहार और झारखंड के सत्ता गलियारों की बड़ी हस्तियों ने एक साथ शिरकत कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Jamshedpur Shraddha of late RJD leader Radhe Yadav: दिवंगत राजद नेता राधे यादव के श्राद्ध भोज में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्वर्गीय प्राणवती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सोरेन काफी देर तक वहां रुके और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मां का जाना एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस कठिन समय में वे व्यक्तिगत रूप से और झारखंड सरकार पूरी तरह से संजय यादव के परिवार के साथ खड़ी है।

​वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस अवसर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की।


​श्राद्ध कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का अहम योगदान रहा। विशेष रूप से राजद नेता एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह पूरे समय सक्रिय दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगवानी की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की कमान संभाले रखी।
​इस वीवीआईपी कार्यक्रम में न केवल राजनेता बल्कि भारी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और बुद्धिजीवी भी शामिल हुए। हजारों की भीड़ ने दिवंगत प्राणवती देवी को नमन किया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

http://Adityapur journalist tribute: पूर्व पत्रकार व शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव का श्राद्धकर्म संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *