Saraikela Acb Action: एसीबी ने गम्हरिया अंचल के अमीन 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Saraikela: गम्हरिया अंचल के अमीन राज किशोर भगत को एसीबी( भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. बुधवार को एसीबी की कार्रवाई से गम्हरिया अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. फिलहाल एसीबी की टीम अंचल अमीन को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. लगभग 11 बजे सादे लिबास में एसीबी की टीम अंचल कार्यालय पहुंची और अंचल अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान अंचलाधकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे.

इसे भी पढ़ें :- एसीबी की टीम ने विद्युत विभाग प्रमंडल कार्यालय के सहायक लिपिक को5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

नक्शा देने के बदले की गई थी रिश्वत की डिमांड

गुरुवार करीब 11 बजे सादे लिबास में एसीबी की टीम अंचल कार्यालय पहुंची और अंचल अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जाता है कि वादी गम्हरिया मोती नगर निवासी मनोज कुमार द्वारा 3 महीने पूर्व और जमीन संबंधित नक्शा की मांग अमीन से की गई थी. तब अंचल अमीन राज किशोर भगत द्वारा नक्शा के एवज में 15 हज़ार रिश्वत के रूप में डिमांड की गई थी. बाद में वे 10 हज़ार रुपये पर माने थे. इस बीच वादी मनोज ने एसीबी को पूरे मामले से अवगत कराया और एसीब ने जाल बिछाते हुए अमीन को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें :- http://टोन्टो में सड़क निर्माण का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शिलान्यास, करेंगे पुल निर्माण की अनुशंसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु