Saraikela Big grain scam: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सहायक गोदाम प्रबंधक पर कराया 2 करोड़ 53 लाख गबन का मामला दर्ज

 

 

 

 

सरायकेला: जिले के चांडिल प्रखंड आपूर्ति प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक किरीट भूषण गोप पर सरकारी खाद्यान्न हेरा- फेरी का आरोप लगा है, इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा ने चांडिल थाना में सहायक गोदाम प्रबंधक पर 2 करोड़ 53 लाख 33 हजार 941रुपये गबन किए जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

 

 

चांडिल आपूर्ति प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक किरीट भूषण गोप द्वारा ग़बन मामले को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा ने चांडिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके उपरांत चांडिल पुलिस द्वारा आरोपी सहायक गोदाम प्रबंधक किरीट भूषण गोप के खिलाफ कांड संख्या 42/24 दर्ज कराया गया है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा आरोपी किरीटी भूषण को बर्खास्त करते हुए सहायक गोदाम प्रबंधक का जिम्मा अन्य व्यक्ति को सौपा गया है. हालांकि इस संबंध में जिला पूर्ति पदाधिकारी झूनु कुमार मिश्रा से संपर्क नहीं हो पाया है, उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ प्राप्त हुआ है ।वही चांडिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजीत तिर्की ने बताया है कि लिखित शिकायत प्राप्त होने के उपरांत धोखाधड़ी गबन संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं और आगे अनुसंधान किया जा रहा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु