Saraikela CO Abuse allegations: सीओ ने गम्हरिया उप प्रमुख पर लगाया गाली गलौज बदसलूकी का आरोप, दोनों पक्षों ने की थाने में शिकायत

 

 

 

सरायकेला: सरायकेला अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के केबिन पर प्रवेश कर गम्हरिया प्रखंड के उप प्रमुख कियाम हुसैन तथा दो अन्य युवकों द्वारा गाली गलौज तथा अंचलाधिकारी के साथ बदसलूकी की गई है। 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा बीडीओ सीओ व कर्मियों के रहने के आवास निर्माण को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने किया भूमि पूजन

 

 

इधर घटना की दूसरे पक्ष की ओर से गम्हरिया प्रखंड के उप प्रमुख कियाम हुसैन द्वारा अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार पर गाली गलौज अभद्र भाषा का प्रयोग तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सरायकेला थाना में लिखित सूचना दी गई है ।घटना दोपहर 12:30बजे के आसपास की है।अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के आसपास गम्हरिया प्रखंड के उप प्रमुख कियाम हुसैन अपने दोस्त शेख हसन एवं लाल खान के साथ केबिन में प्रवेश किया और म्यूटेशन से संबंधित पूछताछ करने लगे, म्यूटेशन कार्य में तकनीकी समस्या आने की बात कही गई तो उन्होंने गाली गलौज देते हुए मारपीट की। उन्होंने इस संबंध में सरायकेला थाना में घटना की सूचना लिखित रूप से दी है। जबकि गम्हरिया प्रखंड के उप प्रमुख कियाम द्वारा सरायकेला थाना में दिए गए सूचना में उन्होंने कहा है कि दोपहर 12:30 बजे उन्होंने अपने साथी शेख हसन एवं लाल खान के साथ अंचल अधिकारी के केबिन में प्रवेश किया और अंचलाधिकारी से रैयतों के काम के बारे में जानकारी मांगी, इतने में अंचलाधिकारी क्रोधित हो गए और दलाल कह कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया ।यही नहीं उनके साथ मारपीट करते हुए केबिन से बाहर कर दिया।

http://चाईबासा : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा बीडीओ सीओ व कर्मियों के रहने के आवास निर्माण को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *