Saraikela: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला खरसावां में विवाद बढ़ गया है. एसोसिएशन के पूर्व सचिव पर फर्जी तरीके से नई कमेटी बनाने का आरोप सिलेक्शन कमेटी के चैयरमेन और उपाध्यक्ष ने लगाया है।

पुरानी कमेटी ने 18 अगस्त को एजीएम बुलाकर नई कमेटी बनाने का दावा किया है. बुधवार को प्रेसवार्ता कर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एच पी सिंह राणा, उपाध्यक्ष एस के स्वाइन, सदस्य मनोरंजन गोप ने बताया कि इस जिले में दूसरी कोई कमेटी नहीं है. पिछले दिनों एसोसिएशन के पूर्व सचिव प्रवीर कुमार जिसपर कई गंभीर आरोप हैं. प्रवीर पिछले दिनों जिले के पदाधिकारी का पद छोड़ कर जेसीए का मेम्बरशिप ले लिया और अपने भाई प्रशांत कुमार को गलत तरीके से सचिव बना दिया.









