Saraikela Crime news: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saraikela :- सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :- Adityapur Ganesh Puja:  पूजा- पाठ, धार्मिक आयोजन से समाज में आती है एकजुटता: अरविंद सिंह, आदित्यपुर में गणेश उत्सव की धूम

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चोगा गांव निवासी दुष्कर्म आरोपी प्रेममकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया.

पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी ने अपने घर के ही पास एक नाबालिग को पहले बहला फुसलाकर कर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस द्वारा कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया और दुष्कर्म आरोपी प्रेमकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें :- http://नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष की सजा, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *