Saraikela Faimly boycotted: गाँव के लोगो ने विधवा के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, सरकारी कुआं व चापानल से पानी लेने से रोका, लगाई गुहार

Saraikela (सरायकेला): सरायकेला प्रखंड अंर्तगत जुरगुडिया गांव में एक परिवार का विगत दो माह से गांव में सामाजिक बहिष्कार किया गया है. समाजाकि बहिष्कार करने से गांव के कोई भी लोग उक्त पिडित परिवार के साथ कोई बातचीत नही करते हैं.

 

ये भी पढें:Saraikela Children died electric shock: बिजली तार की चपेट में आकर दो बच्चो की मौत, घर के पास खेलने के दौरान हुआ हादसा

सरायकेला थाना शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार
गांव में बैठक कर गांव के सरकारी कुआं व चापानल से पानी नही लेने ,राशन दुकान से समान नही लेने का भी फरमान जारी किया गया है. इस तरह के फरमान से परेशान परिवार की विधवा महिला दानगी हांसदा ने सरायकेला थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है. महिला ने गांव के ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा, रंजीत टुडु, सामु मुर्मू,सुभाष टुडु ,भद्र मार्डी,रामजीत मार्डी सहित अन्य के खिलाफ कारवाई करने की मांग करते हुए थाना में लिखित शिकायत की है. लिखित शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 22 अप्रैल 2021 को बेटी सोनिया हांसदा की शादी दावना के सिंगराय मार्डी के साथ हुई थी. शादी के एक माह बाद बेटी को शाररिक व मानसिक रूप से प्रताडित ससुराल में किया जाने लगा, जिसके कारण व्यवहार न्यायलय जमशेदपुर मे बेटी ने भरण पोषण हेतु सिंगराय मुर्मू के उपर केस दर्ज की है. विगत एक जून को सिंगराई मुर्मू हमारे पैतृक गांव जुरगूडिया आये और ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा पर प्रलोभन दे कर गांव में बैठक कराया. जिसमें ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा, रामजीत मार्डी,भद्र टुडु सहित अन्य ग्रामीण सिंगराई मुर्मू के बहकावे में आ कर मेरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करते हुए दस हजार रू का दंड लगाया गया. गांव का कोई भी व्यक्ति हमारे परिवार के साथ बातचित करने पर उस पर भी दस हजार का दंड लगाया जाएगा का फरमान जारी किया. इसके बाद मेरे से केस वापस करने व दस हजार दंड स्वरूप देने पर सामाजिक पर बहिष्कार को वापस लेने की बात कहा गया.

दो पक्षों को नोटिस दिया जा रहा

मामले पर महिला थाना प्रभारी सरायकेला तिलोत्तमा कुमारी ने बताया कि जुरगुडिया गांव की महिला द्वारा महिला थाना में आवेदन दिया गया है इस पर प्रक्रिया के तहत पहले दोनों पक्ष को नोटीस भेजा जाएगा इसके पश्चात आगे की कारववाई किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *