Saraikela highway Robbery: लखना सिंह घाटी में लुटेरों कहर, देर रात एक दर्जन ट्रकों से लूटपाट घटना को दिया अंजाम

सरायकेला: जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग लखना सिंह घाटी में बीते देर रात लुटेरों का कर देखने को मिला है ,जहां 10 से भी अधिक ट्रक चालकों के साथ लुटेरों ने मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े: कांड्रा :लखना सिंह घाटी के ढलान पे सड़क के किनारे कोको कोला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
लूटपाट में घायल हुआ ट्रक चालक
बीते देर रात लखना सिंह घाटी से गुजर रहे 10 से भी अधिक ट्रक चालकों को जबरन रुकवा कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मोबाइल व पैसे घात लगाए बैठे अपराधियों ने लूट लिए हैं. अपराधियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ डालें ,वहीं ट्रक चालकों पर तेज धार हथियार से हमला कर जख्मी भी किया है। जान बचाकर कई ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हुए ,बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर  चालकों ने अपने मालिकों को घटना की जानकारी दी.घायल ट्रक चालकों ने बताया कि तकरीबन 10 से 15 की संख्या में लुटेरे घात लगाए बैठे थे, जिन्होंने मुंह पर गमछा बांध रखा था. जिनके पास तेज हथियार भी थे, देर रात पुलिस को सूचित किया गया, हालांकि पुलिस के आने से पहले सभी लुटेरे भाग खड़े हुए हैं। बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के चलते लुटेरों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है।
आक्रोशित ट्रक चालकों ने सड़क किया जाम
लूटपाट की घटना से आक्रोशित दर्जनों ट्रक चालकों ने देर रात कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया बाद में मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने ट्रक चालकों को सुरक्षित पर करवाते हुए जाम खाली करवाया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *