Saraikela Jal Jeevan Mission: गर्मी से पहले चापाकल दुरुस्त करने के निर्देश, ​लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई; 8 मार्च से जिले में शुरू होगा ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’

​सरायकेला खरसावाँ समाहरणालय

सरायकेला-खरसावाँ: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (JJM) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पेयजल और स्वच्छता सीधे तौर पर आम जनमानस के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

​गर्मी को लेकर विशेष तैयारी

आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर उपायुक्त ने जिले में बंद पड़े जलमीनार, नलकूप और चापाकलों को तत्काल प्रभाव से ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि “नल-जल योजना” के तहत जो घर अभी भी छूटे हुए हैं, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए। पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर प्रखंड समन्वयकों और कनीय अभियंताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Adityapur Indomac Industrial Exhibition : इंडोमैक में अराइज़ एसके पावर सॉल्यूशंस और एलनोवा का जलवा, उन्नत विद्युत तकनीकों का प्रदर्शन, औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए के पावर बैकअप और सुरक्षा समाधानों ने बटोरीं सुर्खियां

​सरायकेला खरसावाँ समाहरणालय

​योजनाओं का हस्तांतरण और जल महोत्सव

उपायुक्त ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं को अविलंब ‘ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति’ (VWSC) को हस्तांतरित करने तथा लंबित भुगतानों को क्लियर करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व पेयजल कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करने को कहा गया।

​बैठक में 08 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।

http://Saraikela Municipal Election 2026 सरायकेला: झारखंड की बदहाली पर बरसे आदित्य साहू; बोले- ‘भ्रष्टाचार और डर के साये में जी रहा है प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *