Saraikela: झिलिंगगोंडा चेक डैम में डूबने से छात्रों की मौत, घर से क्रिकेट खेलने निकले थे दोस्तों के साथ

Saraikela:- जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जिलिंगगोड़ा चेक डैम में नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह 6 बजे की हैं. डूबे दोनों छात्र अपने 6 मित्रों के साथ यहां नहाने पहुंचे थे तभी गहरे पानी में दोनों की डूबने से मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:- Saraikela: प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां की बैठक आयोजित सीनी प्रभारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव, डीआईजी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से डूबे दोनों छात्र के शव को बाहर निकाला गया. मृत छात्रो की पहचान जमशेदपुर के रहने वाले 18वर्षीय शोभित सिंह और 17 वर्षीय सृजन कुमार के रुप में की गई हैं. सृजन कुमार मानगो डिमना रोड के न्यू सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था. जबकि शोभित सिंह बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर का रहने वाला था. शोभित एमएनपीएस में 12वीं का छात्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत छात्र अपने घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर सुबह 6 बजे घर से बाहर निकले थे. लेकिन मृत दोनो छात्र झिलिंगोड़ा चेक डैम नहाने चले गए जहां डूबने से इन दोनों की मौत हो गई.

शोभित को बचाने में डूबा सृजन
बताया जाता है कि डैम में नहाने के दौरान शोभित का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा इस बीच सृजन ने उसे डूबता देख डैम में छलांग लगा दी. जहां शोभित को बचाने के चक्कर में सृजन भी डूब गया. इधर घटना के बाद पुलिस द्वारा दोनों शव को बाहर निकाला गया है और सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी होने वाले पर मृत छात्रा के परिजन मौके पर पहुँचे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा