SARAIKELA JMM CANDIDATE :भाजपा से बागी झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने किया नामांकन दाखिल, चंपाई सोरेन पर बोला हमला

Saraikela:सरायकेला विधानसभा सभा सीट राज्य का सबसे हॉट सीट बन चुका हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन और झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के  नामांकन करने के बाद दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर देखा गया।

भाजपा से बागी होकर झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गणेश महली ने शुक्रवार को एसडीओ कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया ।उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत कांग्रेस महा गठबंधन दल के नेता शामिल थे.नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा की सरायकेला विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरागत सीट रही है। इस बार भी यह सीट झामुमो के झोली में आएगी. गणेश महाली ने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं में में जोश और जुनून है। उसके बल पर यह निश्चित तौर पर जीत जीत दर्ज करेंगे। गणेश महाली ने कहा कि राज्य में दोबारा झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन दलों के साथ जीत दर्ज सरकार बनाएगी.

चंपई ने 30 वर्षों तक जिले को विकास से दूर रखा

झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने  वर्तमान विधायक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 30 सालों से लगातार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे चंपई सोरेन ने यहां के लोगों को विकास से दूर रखा है। गणेश महाली ने कहा की जीत दर्ज करने के बाद दलित, शोषित, पिछड़ों, आदिवासी मूलवासी को विकास से जोड़ने का काम करेंगे। नामांकन के दौरान गणेश महाली के साथ बहरागोड़ा के पूर्व विधायक झामुमो नेता कुणाल सारंगी, गणेश चौधरी, कृष्णा बास्के, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह देबू चटर्जी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur Ram Navami Sewa Shivir: ‘उद्गम’ संस्था लगाएगी भव्य रामनवमी सेवा शिविर; पूर्व CM अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि, 8 क्विंटल हलवा-पूड़ी और 20 हजार आइसक्रीम का होगा वितरण, विभिन्न अखाड़ों का होगा पारंपरिक अभिनंदन

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया रामनवमी महोत्सव ​पार्षद अवधेश सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी भोग और शीतल शरबत

आदित्यपुर की कल्पनापुरी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र, मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विशेष हवन और ध्वजारोहण; अशोक विहार और कल्पनापुरी के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा