Saraikela Kharkai Bridge Suside:खरकई पुल  रेलिंग में रस्सी के सहारे व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Saraikela: सरायकेला नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 निवासी 48 वर्षीय रंजीत कुमार ने मंगलवार सुबह खरकई नदी के माजनाघाट पुल से रस्सी के सहारे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे की है। इससे पहले कुछ लोगों ने उन्हें सुबह 5:30 बजे बाजार में घूमते देखा था। आत्महत्या से पहले रंजीत कुमार ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट की जांच के साथ अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दे रही है। मृतक रंजीत कुमार शादीशुदा थे और उनकी दो बेटियां हैं। घटना से परिवार में शोक की लहर है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत