Saraikela kidnapping of minor: नाबालिग के अपहरण के आरोपी को सिनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायकेला: जिला अंतर्गत सीनी ओपी पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर निवासी एक महिला द्वारा बेटी के अपहरण किए जाने की लिखित शिकायत की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया. जिसमें पुलिस ने कमलपर निवासी 26 वर्षीय बबलू अंसारी को अपहरण किए गए नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि मामले का अनुसंधान प्रारंभ करते हुए अपहरण के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *