Saraikela meeting boycott:ज़िला परिषद बोर्ड की बैठक का सदस्य ने किया बहिष्कार, मीटिंग शुरू करते ही डीडीसी के सामने कर गए वॉक आउट

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला परिषद बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा बहिष्कार किए जाने के बाद बैठक की कार्रवाई तुरंत स्थगित कर दी गई है।

जिला परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को परिषद में होना था बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपाध्यक्ष मधुश्री महतो सचिव सह उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार तथा अन्य सदस्य पहुंच चुके थे, परंतु बैठक के एजेंडा जैसे ही सभी सदस्यों के हाथ में आयी वैसे ही केवल दो सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी सदस्य परिसदन से बाहर निकल गए और बैठक को बहिष्कार कर दी। कुचाई के जिला परिषद सदस्य झिंगी हेंब्रम ने कहा कि बैठक में केवल उन्हें सिग्नेचर करने के लिए ही आमंत्रित किया जाता है उनके हस्ताक्षर केवल योजनाओं का पारित के लिए लिया जाता है जबकि धरातल पर उन योजनाओं का हाल बहुत ही खराब है .शिकायत के बावजूद भी जिला परिषद की बैठक में पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है.

योजनाओं को केवल पास किया जाता है, उनकी मॉनिटरिंग नहीं होती है। जिला परिषद सदस्य कालीचरण बांद्रा ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष का विरोध नहीं कर रहे हैं. बल्कि डीडीसी एवं सिस्टम का विरोध कर रहे हैं. लंबित योजनाओं को पूरा नहीं कर नई-नई योजनाओं पर विभाग के पदाधिकारी ध्यान दे रहे हैं. पूर्व से लिए गए योजनाओं का टेंडर भी नहीं हुआ है। जिला परिषद सदस्य गम्हरिया शंभू मंडल ने कहा कि 5 साल हमें कार्य के लिए जनता द्वारा सौंपा गया है. इन पांच सालों में हमें क्षेत्र का विकास करना है. परंतु वर्तमान में धरातल पर योजनाओं का कुछ अलग ही हाल है लंबित योजना तथा योजनाओं के गड़बड़ी के कारण उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है, 5 साल पूरा होने के पश्चात जनता उनसे विकास का हिसाब मांगेगी । जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि बैठक की बहिष्कार करने वाले सभी सदस्यों से बात की जा रही है जल्द ही उन्हें समझाया जाएगा ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *