सरायकेला : आगामी चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, सरहुल, रामनवमी और चैती छठ-2026 के सफल संचालन हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
Adityapur Ramnavami 2026: आदित्यपुर में रामनवमी और हिंदू नव वर्ष की तैयारियां तेज: 18 मार्च को भव्य शोभायात्रा और 28 को विसर्जन जुलूस
बैठक में उपायुक्त ने SDO सरायकेला अभिनव प्रकास, SDO चांडील विकास राय, अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार और अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, बिजली के झूलते तारों की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। DTO गिरिजा शंकर महतो एवं DPRO अविनाश कुमार को समन्वय का निर्देश दिया गया। घाटों पर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती होगी।

समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इसमें अधिवक्ता ओम प्रकाश, जगदीश नारायण चौबे, रमन चौधरी, अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, भगवान सिंह, अधिवक्ता डी.एन. ओझा, अनिल कुमार, पवन सोनकर, बुलेट सिंह, फुलन सिंह, शिव प्रसाद और सूरज सहित कई अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अखाड़ा समितियों ने आश्वस्त किया कि झंडों की ऊँचाई सामान्य रहेगी और किसी भी घातक हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा।
सुरक्षा का कड़ा घेरा
एसपी मुकेश लुनायत ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी, ड्रोन और फ्लैग मार्च के जरिए निगरानी रखी जाएगी। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
http://रामनवमी शोभायात्रा चाईबासा: महावीर मंडल की बैठक में भव्य आयोजन का निर्णय








