Saraikela – Ranchi- Suny Singh Supporter Join JMM: सन्नी सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलायी सदस्यता, पूरे दल ने झामुमो का थामा दामन

Saraikela:आजसू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद गम्हरिया निवासी सन्नी सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो का दामन थामा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सनी सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाते

शुक्रवार देर रात रांची मुख्यमंत्री आवास में सन्नी सिंह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सन्नी सिंह एवं समर्थकों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद हेमंत सोरेन ने सन्नी सिंह समर्थकों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में  क्षेत्र के लिए जी तोड़ मेहनत करें और पार्टी को विजयी बनाये. सन्नी सिंह ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आश्वासन दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में सरायकेला, ईचागढ़ व खरसावां सीट दोबारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि आजसू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो के आजसू युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने से नाराज होकर पार्टी से त्यागपत्र दिया है। जिससे एनडीए को आगामी चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *