Adityapur Laltu Mahto Join Jmm:चंपाई के करीबी लालटू महतो झामुमो में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलायी पार्टी की सदस्यता

Saraikela: झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला सीट, हॉट सीट बना हुआ है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी से जुड़े नेताओं की जोड़-तोड़ जारी है. इस बीच चंपाई सोरेन के करीबी और कुड़मी सेना(टोटोमिक) के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

शुक्रवार देर रात रांची मुख्यमंत्री आवास में लालटू महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालटू महतो को झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालटू महतो को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जीत सुनिश्चित करने को लेकर दिशा- निर्देश दिया हैं। लालटू महतो चंपाई सोरेन के करीबियों में से एक हैं और कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष होने के चलते इन्हें काफ़ी जन समर्थन प्राप्त है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *