Saraikela Sp inspection: सरायकेला: नई एसपी निधि द्विवेदी ने किया थाना का औचक निरीक्षण, ‘बाल मित्र थाना’ को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

निधि द्विवेदी

सरायकेला: जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी ने सोमवार को सरायकेला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​विस्तृत समीक्षा और निरीक्षण

एसपी ने थाना प्रभारी विनय कुमार से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की स्थिति और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, महिला थाना, थाना हाजत, आगंतुक कक्ष और बाल मित्र थाना का बारीकी से अवलोकन किया। थाना परिसर में स्वच्छता और सुव्यवस्थित कामकाज को देखकर एसपी ने संतोष व्यक्त किया और थाना प्रभारी के प्रयासों की सराहना की।

Saraikela SP Nidhi Dwivedi: सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, अपराधियों के विरुद्ध विशेष रणनीति की घोषणा

​बाल मित्र थाना बनेगा और भी ‘फ्रेंडली’

विशेष रूप से बाल मित्र थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने इसे बच्चों के लिए अधिक सहज बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि:
* ​इंटीरियर को पूरी तरह चाइल्ड फ्रेंडली स्वरूप दिया जाए।
* ​फर्श पर आरामदायक मैट बिछाए जाएं।
* ​रंगीन सजावट और पेंटिंग्स के जरिए वातावरण को आकर्षक बनाया जाए ताकि बच्चे सुरक्षित महसूस करें।
​अंत में, एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन (Clearance) के कड़े निर्देश दिए।

http://सीनी में एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, पुलिस ने किया जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत