Saraikela two innocent children died:तालाब में डूब कर मरे दोनों मासूमों के शव का हुआ पोस्टमार्टम, यूपी से नानी घर आए थे घूमने

 

 

 

 

सरायकेला: जिले के इचागढ थाना अंतर्गत तमाड़ में नानी के घर आए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना रविवार दोपहर की है। मृतक में 8 वर्षीय अरविंद एवं 6 वर्षीय सतपाल हैं। 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की डूबने से मौत

 

दोनों उत्तर प्रदेश के बांस बरेली जिले के रहने वाले गोकुल प्रसाद के पुत्र हैं। उनका पूरा परिवार संकीर्तन देखने के लिए उत्तर प्रदेश से इचागढ़ के तमाड़ आए हुए थे, रविवार दोपहर 12:00 के आसपास से गोकुल प्रसाद के 8 वर्षीय पुत्र अरविंद एवं 6 वर्षीय पुत्र सतपाल गायब हो गए बाद में उनके शव को तालाब से बरामद किया गया। दोनों मृत बच्चों का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल सरायकेला में किया गया तथा शव को उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है।

http://चाईबासा : तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की डूबने से मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *