Saraikela Youth Suside:प्रेमिका से ब्रेकअप बाद तनाव में चल रहे युवक ने फांसी लगा दी जान, इंस्टाग्राम में शेयर की पहले की तस्वीर

Saraikela:पांच साल का प्यार ,दो महीना पहले हुआ ब्रेकअप और मंगलवार सुबह 4:30 के आसपास 19 वर्षीय युवक द्वारिका प्रसाद महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर

मामला खरसावां थाना क्षेत्र के सांडेबुरु गांव की है। आत्महत्या करने से पूर्व युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ पूर्व में लिए गए फोटो को इंस्टाग्राम में शेयर किया और अपने दोस्तों को मैसेज कर खुश रहने की सलाह दी। मंगलवार की सुबह 5:30 के आसपास परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई ।इसके बाद पूरे गांव में अफरा- तफरी मच गई और तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा युवक को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत युवक के मां तथा फूफा ने बताया कि लगभग 4-5 सालों से मृत युवक द्वारिका प्रसाद महतो का प्रेम प्रसंग एक युवती के साथ चल रहा था । परिवार वालों ने आपत्ति जताई तो लगभग 2 महीना पहले समझौता हुआ था, इसके बाद पारिवारिक दबाव के कारण प्रेम प्रसंग का मामला ब्रेकअप हो गया था। इसी बीच 10 दिसंबर को युवक द्वारिका की शादी दूसरे जगह में तय हो गई थी, शादी की सभी तैयारी द्वारिका अपने स्तर पर कर रहा था, इसके बाद अचानक युवक द्वारा आत्महत्या के कदम उठाया गया है इससे परिवार वाले भी हलकान हैं.

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ