Chandil News: NH-33 पर बड़ा हादसा: शराब से लदी वैन पलटने से मची लूट, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचा चालक

चांडिल अनुमंडल

​चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 (NH-33) पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रही ओल्ड मॉन्क ब्रांड की शराब से लदी एक वैन झाबरी गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में वैन का चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन में लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं।

​चालक के अनुसार, वह धनबाद से खेप लेकर जमशेदपुर के डिमना जा रहा था, तभी झाबरी गांव के पास उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि अधिकांश बोतलें मौके पर ही टूट गईं। घटना की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के बीच सड़क पर बिखरी और बची हुई शराब की बोतलों को समेटने की होड़ मच गई।

​सूचना मिलने के बाद चौका थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वैन में करीब 4.62 लाख रुपये मूल्य की शराब लदी थी। हादसे में लगभग 90 फीसदी बोतलें टूट गईं, जबकि शेष बची बोतलों का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण अपने साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए बची हुई शराब को सुरक्षित कर चालक के सुपुर्द कर दिया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *