Chandil: चौका में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी भतीजा गिरफ्तार, खून से सनी कन्नी बरामद

आनंद सिंह सरदार हत्या

सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में हुए बुजुर्ग आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के नामजद आरोपी मधु सिंह सरदार (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के घर से वारदात में इस्तेमाल खून लगी कन्नी (राजमिस्त्री का औजार) भी बरामद कर ली गई है।

​पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की है। मामले को लेकर मृतक के भतीजे दुर्गा चरण सरदार (45 वर्ष), निवासी तुलग्राम (बानसा), ने चौका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी मधु सिंह सरदार ने धारदार हथियार से उनके बड़े पिता आनंद सिंह सरदार पर जानलेवा हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर चौका थाना में कांड संख्या- 44/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 351(2) और 331(4) में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर की रात दबिश देकर आरोपी मधु सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार (खून लगी कन्नी) को जब्त किया गया।

​इस सफल छापेमारी दल में थाना प्रभारी गौरव कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक केशनाथ प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक श्रीधर प्रसाद यादव तथा चौका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज